देश

पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए, ‘मैत्री सेतु का निर्माण करते हुए, भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज 01 सितंबर 2025 को पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचे। इनमें आईएनएस तीरआईएनएस शार्दुल और सीजीएस सारथी शामिल हैं। 1टीएस वर्तमान में दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी तक प्रशिक्षण हेतु पर है।

बंदरगाह पर आगमन होने पर सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गयाजिसने दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों पर जोर दिया। भारतीय नौसेना के सेरेमोरियल गार्ड और बैंड ने समान एकजुटता के साथ 1टीएस पर परेड की।

इस यात्रा के दौरान, वरिष्ठ अधिकारी 1टीएस कैप्टन तिजो के. जोसेफ सेशेल्स सरकार के मंत्रालय के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, एसडीएफ और भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बंदरगाह के इस दौरे के समय, पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और प्रशिक्षण को लेकर एसडीएफ कर्मियों के साथ बातचीत की योजना बनाई गई है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक जुड़ाव के तहत, योग सत्र, नौसेना बैंड प्रदर्शन, खेल कार्यक्रम और सामाजिक संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सेशेल्स में 1टीएस की तैनाती 2025 में भारतीय नौसेना के जहाजों का सेशेल्स में बंदरगाह पर तीसरी बार आगमन है। यह भारतीय नौसेना की मजबूत द्विपक्षीय भागीदारी और समुद्री साझेदारी को उजागर करता है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में महासागर के व्यापक दृष्टिकोण के साथ तालमेल भी रखता है।

Related Articles

Back to top button